Haryana : मानसून से पहले सीएम ने DC को जल प्रबंधन को लेकर दिए आदेश

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेवाड़ी के जिला उपायुक्त से मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और जल निकासी प्रबंधन की अपडेट रिपोर्ट ली। रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।Haryana

सफाई और निगरानी पर विशेष ध्यान

 डीसी ने मुख्यमंत्री को बाढ़ राहत प्रबंधन के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी प्रबंधन में पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि जहां हर वर्ष जलभराव की समस्या आती है, वहां प्राथमिकता से काम किया जाए। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि बारिश के मौसम में लोगों को कोई असुविधा न हो। संवेदनशील क्षेत्रों में नालों की सफाई और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।Haryana

डीसी की अधिकारियों के साथ बैठक

सभी विभागाध्यक्षों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों में चैंबर निर्माण और नालों की नियमित सफाई की जाएगी। रेवाड़ी में मानसून के आगमन से पूर्व की जाने वाली तैयारियों को लेकर अधिकारियों की डीसी अभिषेक मीणा ने बैठक ली। रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत प्रबंधों बारे वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराया गया।Haryana

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now