HomeHaryana NewsIAS Sriram Venkitraman: महज 6 दिन कलेक्टर रहा ये आईएएस अधिकारी, हटाने...

IAS Sriram Venkitraman: महज 6 दिन कलेक्टर रहा ये आईएएस अधिकारी, हटाने की ये थी बड़ी वजह

IAS Sriram Venkitraman: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। देश के लाखों युवा यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके IAS अधिकारी बनना का सपना देखते हैं। क्या हो अगर यूपीएससी टॉपर होने के बावजूद भी आपका कलेक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाए।

सबसे कठिन परीक्षा​ IAS Sriram Venkitraman

​यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। देश के लाखों युवा यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके IAS अधिकारी बनना का सपना देखते हैं। क्या हो अगर यूपीएससी टॉपर होने के बावजूद भी आपका कलेक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाए।​

IAS अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण ​  IAS Sriram Venkitraman

​साल 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उन्हें 24 जुलाई 2022 को डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नियुक्त तो किया गया लेकिन 1 अगस्त को ही इस पद से हटा भी दिया गया। ​

​​क्या था पूरा मामला ​

​दरअसल, आईएएस श्रीराम वेंकटरमण पर आरोप है कि नशे में गाड़ी चलाते हुए उन्होंने मलयालम अखबार सिराज के पत्रकार केएम बशीर को टक्कर मार दी थी, जिससे पत्रकार की मौत हो गई थी। ​

मुख्य आरोपी​

​3 अगस्त 2019 को हुई इस घटना में श्रीराम को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसी वजह से डीएम के पद पर तैनाती होते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और आखिर में केरल सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया।

यूपीएससी में दूसरी रैंक​

​श्रीराम वेंकिटरमण ने दूसरे अटेंप्ट में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। उनकी सेकंड रैंक आई थी। श्रीराम की साल 2013 मे केरल मे पोस्टिंग हुई थी। 2015 में श्रीराम को उपभोक्ता मामले मे ‘खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में सहायक सचिव’ और ‘खाद्य और सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले’ के रूप में नियुक्त किया गया था।​

 

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments