Haryana Govt Jobs: हरियाणा में ग्रुप सी पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरु

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:
haryana

Haryana Govt Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए CET परीक्षा के आयोजन का ऐलान कर दिया है। इसके लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।Haryana Govt Jobs

आज से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरु

HSSC सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रुप-C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू की जा रही है।

यह प्रक्रिया हरियाणा सरकार की नई CET नीति के तहत संचालित होगी, जिसकी अधिसूचना संख्या 42/119/2019-5HR-II दिनांक 31 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी।

ऑनलाइन करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2025 रात 11:59 बजे तक है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 शाम 6:00 बजे निर्धारित की गई है।

भूपेंद्र चौहान ने बताया कि वे उम्मीदवार जो वर्ष 2022 में 5 और 6 नवंबर को आयोजित CET में शामिल हो चुके हैं, उन्हें अपने पूर्व के CET रजिस्ट्रेशन नंबर का ही उपयोग करना होगा। नए अभ्यर्थियों को एक नया पंजीकरण नंबर जारी किया जाएगा, जो आगे की सभी प्रक्रियाओं के लिए मान्य होगा।Haryana Govt Jobs

आरक्षित वर्गों के लिए ये हिदायतें

आरक्षित वर्गों के प्रमाण पत्रों के संबंध में भी आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। BC-A, BC-B तथा EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद और अंतिम तिथि से पहले जारी होने चाहिए। वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) वर्ग, PwBD, ESM तथा ESP वर्गों के प्रमाण पत्र अंतिम तिथि से पूर्व निर्गत होना अनिवार्य है। भूतपूर्व सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र 13 जून 2024 के बाद और अंतिम तिथि से पहले नवीनीकृत या जारी होना चाहिए।

आवेदन पत्र स्वयं भरने की अपील

भूपेंद्र चौहान ने अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि आवेदन पत्र स्वयं भरें, किसी अन्य व्यक्ति से न भरवाएं। अभ्यर्थी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके पश्चात ही आवेदन पत्र भरें। निर्धारित 15 दिनों की अवधि के भीतर आवेदन अवश्य पूरा कर लें, क्योंकि इसके पश्चात तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा और दस्तावेजों में बदलाव के लिए भी अलग से समय नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now