Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो

On: March 21, 2026 11:50 PM
Follow Us:
JE Suspend 1

Manohar Dhakad Viral Video: मंदसौर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाले कथित भाजपा नेता का वीडियो बीते कई दिनों से चर्चा में है। वीडियो में दिखने वाले नेता मनोहरलाल धाकड़ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके साथ नजर आ रही महिला की भी तलाश की जा रही है।

अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर वो कौन थी? उसकी क्या मजबूरी रही कि वह नेताजी के खुली सड़क पर संबंध बनाने को तैयार हो गई? खैर, पुलिस ने महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि महिला की पहचान हो गई है।

Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो Manohar Dhakad Viral Video

कई दिन पुराना है वीडियो

पूरा मामला 22 मई को वायरल हुए वीडियो के बाद चर्चा में आया। हालांकि, वायरन वीडियो 13 मई का है। इसके इतने दिनों बाद सामने आने के पीछे भी ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है। NHAI ने तीन कर्मचारियों को भी निलंबित किया है।

पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो इनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है। इधर, पूर्व भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की गिरफ्तारी के बाद महिला की तलाश तेज हो गई है।

Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो Manohar Dhakad Viral Video

जानिये कौन है ये महिला ?

कांग्रेस के एक नेता दावा कर चुके हैं कि वीडियो में दिखने वाली महिला मंदसौर जिले के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है, और अपने तबादले के मामले में मनोहरलाल धाकड़ के संपर्क में आई थी।

कांग्रेस नेता का दावा है कि यह प्रामाणिक जानकारी मिली कि संबंधित महिला एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं और आरोपित नेताजी की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं, सरकारी विद्यालय भी जिला पंचायत के ही अधीन आते हैं, इसलिए नेताजी ने संबंधित शिक्षिका उनकी नौकरी से संबंधित निःसंदेह तबादले का भय या राजनीतिक प्रलोभन दिया ही होगा। लिहाला, मामला बलात्कार तक जा सकता है, अतः पुलिस विवेचना निष्पक्ष हो।

Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो Manohar Dhakad Viral Video

जल्द गिरफ्तार होगी महिला : पुलिस

बता दें, रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ मंदसौर की भानपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है।

भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान हो गई है। वह मनोहरलाल की पुरानी दोस्त है। महिला की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही महिला को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो Manohar Dhakad Viral Video

सबसे पहले जानिए पूरा मामला ?

दरअसल, मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक अश्लील वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

यह वीडियो बीती 13 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ अपनी कार (MP-14-CC-4782) से एक महिला के साथ उतरते हैं। इस दौरान महिला ने कपड़े नहीं पहने होते हैं। कार से उतरे के बाद दोनों एक्सप्रेसवे पर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर देते हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आता है। डीआईजी के निर्देश पर मंदसौर की भानपुरा पुलिस मनोहरलाल धाकड़ और उनकी महिला मित्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करती है।

Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो Manohar Dhakad Viral Video

कैसे वायरल हुआ वीडियो ?

मनोहरलाल धाकड़ और उनकी साथी महिला का अश्लील वीडियो एनएचएआई के कर्मचारियों द्वारा वायरल किया गया है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। लेकिन, बात नहीं बनने पर कर्मचारियों ने वीडियो लीक कर दिया। यह जानकारी धाकड के पारिवारिक सदस्य ने पुलिस को दी है। अब पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

NHAI कर्मचारियों ने किया ब्लैकमेल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने वाले कथित भाजपा नेता और उनकी महिला साथी के वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 13 मई को एक्सप्रेसवे पर दोनों का अश्लील वीडियो सीसीटीवी में कैद होने के बाद एनएचएआई (National Highways Authority of India) के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। इस वीडियो के बदले उनके रुपये मांगे गए थे। लेकिन, बात नहीं बनने पर 22 मई को पहले स्क्रीन शॉट फिर वीडियो वायरल कर दिया गया।

Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो Manohar Dhakad Viral Video

कैसे शुरू हुई ब्लैकमेलिंग?

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 13 मई की रात को हुई। मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ अपनी महिला मित्र के साथ कार क्रमांक (MP-14-CC-4782) से जा रहे थे। इस दौरान भानपुरा के नीमथुर वाले पॉइंट पर धाकड़ ने अपनी कार रोक ली। कार के रुकते ही धाकड़ और उनकी निर्वस्त्र महिला साथी बाहर निकली और उन्होंने सड़क पर ही संबंध बनाना शुरू कर दिए। दोनों करीब आठ मिनट तक आपत्तिजनक स्थिति में रहे। यह सब वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। यहीं से ब्लैकमेलिंग की शुरुआत हुई।

कर्मचारियों ने कितने रुपये मांगे ?

जानकारी के अनुसार, आरोपी धाकड़ और उनकी महिला साथी के जाने से पहले एनएचएआई के 10 से 15 कर्मचारी वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों से कहा- तुम्हारी करतूत रोड पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। इसके कुछ अंश दिखाकर एनएचएआई कर्मचारियों ने वीडियो वायरल न करने के लिए रुपए मांगे। लेकिन, उस समय सौदा तय नहीं हो सका, इसके बाद भी धाकड़ की कर्मचारियों से आठ दिन तक बात होती रही। बताया जा रहा है कि कर्मचारी आरोपी धाकड़ से 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें