HomeHaryana NewsBharatmala Project: हरियाणा में भारतमाला परियोजना के तहत बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे,...

Bharatmala Project: हरियाणा में भारतमाला परियोजना के तहत बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से चंडीगढ़

Haryana 3 New Expressway: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा में 3 बड़े नए एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा सुगम और तेज हो जाएगी।

इन सड़कों के बन जाने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर मात्र ढाई घंटे का रह जाएगा। इन एक्सप्रेसवे के जरिए हरियाणा के विभिन्न जिलों और कस्बों को भी मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन तीनों एक्सप्रेसवे के निर्माण से हरियाणा का परिवहन नेटवर्क भी मजबूत होगा। ये परियोजनाएं न केवल समय की बचत करेंगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देंगी। उद्योग, कृषि और व्यापार को नई दिशा मिलेगी, जिससे राज्य का संपूर्ण विकास संभव होगा।

दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेसवे

दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर अंबाला तक जाने वाला यह हाईवे हरियाणा में यातायात का दबाव कम करेगा। इस हाईवे के बनने से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जैसे जिलों को सीधा फायदा होगा।Bharatmala Project

साथ ही पानीपत, करनाल और सोनीपत में यातायात जाम की समस्या भी काफी हद तक सुलझ जाएगी। यह हाईवे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेगा।

पानीपत-डबवाली एक्सप्रेसवे

पानीपत से डबवाली तक बनने वाला यह हाईवे लगभग 300 किलोमीटर लंबा होगा। 4 लेन का यह एक्सप्रेसवे 14 कस्बों को जोड़ते हुए गुजरेगा। इसमें डबवाली, कालावाली, रोडी, सरदूलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लीतानी, उचाना, नगुरां, असंध और सफीदो जैसे कस्बे शामिल हैं। इस हाईवे से न केवल स्थानीय यातायात में सुधार होगा बल्कि औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में भी तेजी आएगी।

हिसार-रेवाड़ी एक्सप्रेसवे

हिसार से रेवाड़ी तक बनने वाला यह एक्सप्रेसवे हरियाणा का दूसरा प्रमुख प्रोजेक्ट है। यह गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार जैसे जिलों को जोड़ते हुए गुजरेगा।

इस हाईवे के निर्माण से अंबाला, चंडीगढ़ और पंजाब तक की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके साथ ही हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों को बेहतर सड़क नेटवर्क मिलेगा, जो व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments