Haryana: हरियाणा में मरीज का बड़ा ऑपरेशन, 8125 पथरी निकली, ऑपरेशन में 60 मिनट तो पथरी गिनने में लगे 6 घंटे

On: May 23, 2025 9:00 AM
Follow Us:
haryana docter

Haryana:  हरियाणा के गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में 70 साल के मरीज के गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) से 8,125 पथरी निकाली। इसे निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम को एक घंटा लग गया, लेकिन पथरियों को गिनने का सिलसिला 6 घंटे तक चला।

.

बुजुर्ग व्यक्ति कई सालों से पेट के दर्द, बीच-बीच में बुखार आने, भूख न लगने और कमजोरी के साथ-साथ छाती और पीठ में भारीपन की शिकायत से परेशान था। ऑपरेशन के बाद मरीज को इससे निजात मिली है।

इस मामले को गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. अमित जावेद और जीआई ऑन्कोलॉजी, मिनिमल एक्सेस एंड बेरियाट्रिक सर्जरी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. नरोला यंगर की टीम ने लीड किया। उनके नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने पथरी को निकाला।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now