Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में होगा बदलाव, जानिए किस जगह होगी बारिश

On: May 23, 2025 7:35 AM
Follow Us:
_Haryana

Haryana Weather Update: हरियाणा में तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक बना हुआ है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी व बूंदाबांदी की भी स्थिति बनी हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि वातावरण में बनी इस अस्थिरता के कारण तेज धूल भरी हवाएं व छिटपुट बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में और अधिक वृद्धि व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। आगामी 25 मई को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 26 मई से हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मई के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

तापमान में रहेगी बढ़ोतरी

मॉनसून के बारे में जानकारी देते हुए मदनलाल खीचड़ ने बताया कि मॉनसून अपने निर्धारित समय पर हरियाणा में दस्तक देगा। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है इसीलिए सब्जियों व फलदार पौधों में सिंचाई की जा सकती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now