Pakistani spy Jyoti Malhotra : पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा के बैंक खातों में इतना है कैश! जानिए कहां से आया कितना रुपये?

On: March 21, 2026 11:53 PM
Follow Us:
हरियाणा के हिसार में रहने वाली यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को अदालत में पेश कर चार दिन रिमांड पर लिया गया हैं।

Pakistani spy Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई हरियाणा के हिसार में रहने वाली यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को अदालत में पेश कर चार दिन रिमांड पर लिया गया हैं। जांच में साफ जाहिर हो गया है ज्योति पर पाकिस्तान का साथ मिल रहा था। ज्योति के 4 बैंक खाते हैं और उनकी गहनता से जांच की जा रही है कि कहां से पैसा आया तथा कहां कहां खर्च किया गया हैं।

33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा हिसार से ग्रेजुएट है और उसके पिता हरियाणा पावर डिपार्टमेंट से रिटायर हैं। ज्योति तीन पाकिस्तानी ऑपरेटिव के साथ लगातार संपर्क में थीं। इनमें सबसे पहला संपर्क दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ था। बता दे कि दानिश ने ही ज्योति का पाकिस्तानी वीजा आगे बढ़ाया और लाहौर में रहने-सहने का इंतजाम भी कराया। हर तरह की सेवा व सहयोग किया गया था।Pakistani spy Jyoti Malhotra

चार बैंको में कहां से आया पैसा: बता दे कि ज्योति मल्होत्रा के बैंक खातों को लेकर कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि ज्योति के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। हिसार पुलिस ने बताया कि ज्योति के 4 बैंक खाते हैं और उनकी गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल उसे चार ओर रिमांड पर लिया गया है।

तीन गई पाकिस्तान: बता दे कि ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के अधिकारियों के संपर्क में रही है। वह तीन बार पाकिस्तान की यात्रा पर भी गईं । इतना हनीं वहां उन्होंने पाकिस्तानी उच्चायोग और खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों से मुलाकात की।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now