मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Women Teacher Case: दिन में क्लास, रात को बैडरुम, महिला टीचर का कारनामा देख हैरान हुआ DM

On: May 22, 2025 8:05 AM
Follow Us:
Women Teacher Case

Women Teacher Case:  बिहार के इस स्कूल में टीवी, फ्रिज, गोदरेज से लेकर किचन का हर वो सामान मौजूद है जो पिकनिक के लिए जरूरी होता है. ऐसे में इस विद्यालय की तस्वीरें आपको हैरान कर देने के लिए काफी हैं. इसके साथ ही इस विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को विद्यालय की प्रधान शिक्षिका और उनके पति द्वारा मजदूरों की तरह काम भी कराया जाता है.

इस स्कूल का एक वीडियो भी सामने आया है. यह पूरा मामला जमुई जिला का है, जहां एक विद्यालय के कार्यालय को विद्यालय के प्रधान ने कार्यालय की जगह अपना आशियाना बना लिया है.

यह भी पढ़ें  ACB: Haryana Police फिर हुई दागदार, Rewari में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए SHO और ASI गिरफ्तार ?

आपको बता दें ये पूरा मामला जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र स्थित हड़खाड़ पंचायत का है. विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षिका शीला हेंब्रम ने विद्यालय के कार्यालय को अपना घर बना लिया है.

इस कमरे में ऐशो-आराम की सारी सुविधाएं मौजूद हैं. यहां बिस्तर से लेकर फ्रिज, गोदरेज, टीवी, अलमारी, टेबल और रसोई का सारा सामान मौजूद है. इस कमरे में शिक्षिका शीला हेंब्रम अपने पति के साथ रहती हैं. विद्यालय के जिस कमरे में बच्चों की पढ़ाई होनी थी, उसे शिक्षिका अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं.

यह भी पढ़ें  Wrestlers Protest: नाबालिग पहलवान ने बीजेपी सांसद बृजभूषण पर लगाए आरोप लिए वापस, अब कोर्ट पर टीकी निगाहें

आपको बता दें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदौन में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई होती है. लेकिन, विद्यालय में केवल तीन कमरे ही मौजूद हैं. पहले कमरे में कक्षा एक से तीन, दूसरे में कक्षा चार-पांच और तीसरे कमरे में कक्षा छह से लेकर आठ तक की पढ़ाई होती है.

ऐसे में एक महत्वपूर्ण कमरे में जहां बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए थी उसे शिक्षिका द्वारा अपने व्यक्तिगत काम के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

इस पूरे मामले पर विद्यालय प्रधान शीला हेंब्रम ने बताया कि उनका घर अभी बन रहा है और उनके पास कोई जगह नहीं थी जिस वजह से उन्होंने स्कूल के कमरे का इस्तेमाल कर लिया. आपको बता दें कि डीएम राकेश कुमार ने भी मामले में जांच की बात कही है.

यह भी पढ़ें  Enertainmnet: पलक तिवारी ने शाहरुख के बेटे आर्यन से जुड़े खोले कई राज..

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now