मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा के कैथल में लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर दो युवकों की हत्या, नाबालिग लड़कों ने दिया अंजाम

On: May 21, 2025 7:41 AM
Follow Us:
_haryana

Haryana:  हरियाणा के कैथल में लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर प्रिंस और अरमान की हत्या की गई। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम गांव के ही नाबालिग लड़कों ने दिया। नाबालिग लड़कों ने ही हत्या करने के बाद शवों को ड्रेन के पास फेंका था। प्रिंस और अरमान गांव की लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे।

इस बारे में परिजनों ने भी दोनों को समझाया था, लेकिन उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में गांव के ही 7 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

2 की वेरिफिकेशन की जा रही है। गांव वालों के मुताबिक, नाबालिग लड़के हत्या करने के बाद भी किसी को शक न हो, इसलिए रोजाना की तरह स्कूल गए थे। पुलिस को मौके से लोहे का हथियार मिला है, जिसे हत्या के दौरान प्रयोग किया गया। इसे पाइप और मोटरसाइकिल के चेन सेट से जोड़कर बनाया गया था। सोमवार को प्रिंस और अरमान का अंतिम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana Approved Colonies: हरियाणा में ये कालोनी होंगी वैध, दो लाख लोगों की हो गई चांदी

रविवार शाम को लापता हुए थे प्रिंस और अरमान

प्रिंस के चाचा बनी सिंह ने बताया कि प्रिंस और अरमान रविवार की शाम को साढ़े 4 बजे गांव के शिव मंदिर के पास देखे गए थे। इसके बाद घर आकर पशुओं को पानी पिलाया। यहां परिजनों ने दोनों को 5 बजे तक देखा। पशुओं को पानी पिलाने के बाद दोनों साथ ही घर से निकलते देखे गए। मगर, इसके बाद से उनका पता नहीं चला।

प्रिंस ने 10वीं कक्षा की पास

चाचा बनी सिंह के मुताबिक प्रिंस को 17 मई को ही दसवीं का रिजल्ट आया था। इसमें वह पास हो गया था। दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर सोचा कि पास होने की खुशी मनाने चले गए होंगे, आ जाएंगे। मगर, रात तक नहीं आए तो परिवार ने तलाश शुरू की। पूरा गांव छान मारा, लेकिन कोई पता नहीं चला। मोबाइल पर कॉल की गई तो वह भी नहीं मिला।

यह भी पढ़ें  Dharmendra Death News : बालीबुड के महानायक धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन, अलविदा कहने पहुंचा पूरा बॉलीवुड

गला काटकर की गई हत्या

चाचा बनी सिंह ने बताया कि दोनों के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई, जो 5 किलोमीटर दूर धनौरा तालाब के पास मिली। इसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में गांव वाले धनौरा तालाब पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश की। यहां जगह तलाशा, लेकिन दोनों को पता नहीं चला।

सोमवार को सुबह फिर परिजन धनौरा तालाब के पास पहुंच गए और दोनों की तलाश की। इसी दौरान अरमान का शव पड़ा मिल गया। अरमान से करीब 15 फुट दूर प्रिंस का शव भी पड़ा मिला। दोनों के गले पर हथियार से वार कर हत्या की गई थी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now