Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, मनरेगा और भवन निर्माण कर्मचारियों ने पहले जिला सचिवालय रेवाड़ी पर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन सोंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण सफाईकर्मियों को काम करते करीब19 साल हो गए लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया। जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि सबसे अहम बात यह है तय से कम वेतन दिया जा रहा है।कर्मचारी के वेतन में कटौती की जा रही है ओर समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है।
सत्यापन को लेकर भटक रहे कर्मी: भवन निर्माण कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान रतन ने बताया भवन निर्माण के कर्मचारियों का सत्यापन 90 दिन का होता है। इसके लिए 15 से 16 अधिकारी निर्धारित हैं लेकिन कोई अधिकारी कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कर रहा है।
सीटू के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारी, मनरेगा और भवन निर्माण के कर्मचारी शहर के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सीटू के उप प्रधान रामकुमार, मनोज कुमार, नरेश कुमार ने किया जबकि संचालन बलवंत सिंह ने किया।Haryana News
जानिए क्या है मांग: मनरेगा के जिला संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि मनरेगा मजदूर को साल में कम से कम 200 दिन का काम और 700 रुपये की दिहाड़ी दी जाए। इस मौके पर प्रदर्शन में नाहड़, डहीना, धारूहेड़ा, बावल, रेवाड़ी व आस पास गांवों के कर्मचारी शामिल हुए। कम मानदेय मिलने से उनका गुजारा नहीं होता हैंंHaryana News
ये रहे मौजूद: इस मौके पर संजय, भाग सिंह, जयपाल, कृष्णा, सोनू, विक्रम, राजकुमार, पवन, अशोक, सतवीर, हंसराज, महेंद्र कुमार, देशराज, हितेश, संदीप, प्रवीण मौजूद रहे।

















