Delhi Jaipur Expressway: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे को जाम फ्री (Delhi Jaipur Expressway traffic Free) करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली के धौलाकुआं से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर तक एलिवेटेड रोड के निर्माण की DPR अगले तीन महीने में बन जाएगी। Delhi Jaipur Expressway
अधिकारियों ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए है। जिसमें कहा गया है कि मौजूदा फ्लाईओवार को इस एलिवेटेड रोड से किस तरह और कहां पर कनेक्ट जा सकता है। इसकी योजना को DPR में शामिल किया जाए।Delhi Jaipur Expressway
Delhi Jaipur Expressway केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को मुलाकात की है। इस दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने नितिन गडकरी के सामने दिल्ली-गुरुग्राम के बीच रोजाना लग रहे ट्रैफिक जाम की समस्या को रखा और जल्द ही समाधान करने का आग्रह किया।
गडकरी ने इस बात को माना कि रोजाना सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और गुरुग्राम को आपस में कनेक्ट कर रही मुख्य सड़कों को चौड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस सिलसिले में दिल्ली की सरकार से भी बातचीत की जा रही है। गडकरी ने बताया कि महिपालपुर फ्लाईओवर पर जाम खत्म करने की लिए अगले एक हफ्ते के अंदर प्लानिंग कर ली जाएगी।
काम में देरी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई
राव इंद्रजीत ने नितिन गडकरी को बताया कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी को कनेक्ट करने के लिए बनाए जा रहे नेशनल हाइवे 352WA का निर्माण भी धीमी गति से चल रहा है। दो बार इस नेशनल हाइवे के निर्माण की समयावधि को बढ़ाया जा चुका है। वहीं पटौदी बाईपास भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसके बाद गडकरी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि निर्माण में देरी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।Delhi Jaipur Expressway
खोला जाएगा टेंडर 15 अप्रैल को
अधिकारियों ने गडकरी को बताया कि मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर और बिलासपुर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के लिए दूसरी कंपनी को नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा। इसके लिए टेंडर को 15 अप्रैल 2025 को खोला जाएगा। जून के पहले हफ्ते तक टेंडर आवंटित कर दिए जाएंगे।

















