PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी अपडेट, जानिये 20वीं किस्त किसे मिलेगी, किसे नहीं मिलेगी ?

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग भी जुड़े हैं जो लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे ही अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। इस योजना से जुड़कर आप सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त किन किसानों को मिलेगी और किन्हें नहीं।

किसे मिलेगी किस्त और किसे नहीं?

नंबर 1
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आप भू-सत्यापन का काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटकना तय है। इसलिए जो किसान इस काम को करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।

नंबर 2
इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने के बाद आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। पर जो किसान ये काम करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर और योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।

नंबर 3
अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना होता है। इसमें आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।

ये काम भी करवा लें

ऊपर बताए गए तीनों कामों के अलावा भी एक काम है जिसे करवाना जरूरी है। इसमें आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवाना होता है। अगर ये ऑन नहीं होता है तो आपकी किस्त अटक सकती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now