मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : हरियाणा के सरपंचों को बड़ी सौगात, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

On: May 19, 2025 9:59 AM
Follow Us:
Haryana news

Haryana : हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने ग्राम पंचायतों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. राज्य के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी दी कि गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार कई नए कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अब गांव प्रदेश की विकास नीति के केंद्र बिंदु बन चुके हैं.Haryana

सरपंचों को मिले 21 लाख तक के कार्यों की मंजूरी का अधिकार
सरपंचों की भूमिका को मजबूत करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें अब बिना टेंडर के 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की अनुमति दी है. पंचायत मंत्री ने बताया कि इस निर्णय से पंचायतें पहले से अधिक स्वायत्त और सशक्त होंगी. साथ ही जिला परिषदों को भी सीधे फंड जारी कर उन्हें विभागीय कार्यों की मंजूरी का अधिकार सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें  Rewari news: जडथल माता मंदिर में मेला व कुश्ती दंगल 30 को

पंचायती राज दिवस पर घोषित हुई कई विकास योजनाएं
24 अप्रैल 2025 को राज्य सरकार ने ‘राष्ट्रीय पंचायती दिवस’ को प्रदेश स्तर पर धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर ‘राज्य ग्राम उत्थान समारोह’ आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया. उन्होंने इस मौके पर 368 करोड़ रुपये से अधिक की ग्राम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

पहली बार पंचायतों को मिली इतनी बड़ी भागीदारी

कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं को इतनी मजबूत और सक्रिय भागीदारी दी गई है. यह सत्ता के विकेंद्रीकरण का सशक्त उदाहरण है. जहां गांवों को निर्णय प्रक्रिया में सीधा हिस्सा मिल रहा है. इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान अब तेज गति से हो सकेगा.

यह भी पढ़ें  Haryana News : जन्माष्टमी पर वोट की अपील पडी महंंगी, चुनाव आयोग ने थमा दिया नोटिस

गांवों में चल रहे हैं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य
राज्य सरकार की प्राथमिकता अब ग्रामीण विकास पर केंद्रित है. गांवों की फिरनियों को पक्का किया जा रहा है, और उनमें स्ट्रीट लाइट लगाकर रोशनी से सजाया जा रहा है. इसके अलावा, स्वच्छ पेयजल, सार्वजनिक पुस्तकालय, तालाबों का सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.Haryana

समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में लगातार प्रयास
हरियाणा सरकार गांवों के समग्र विकास को लेकर गंभीर है. राज्य सरकार का मानना है कि जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे. तब तक राज्य का विकास अधूरा रहेगा. इसी सोच के साथ अब हर गांव को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योजनाएं तैयार की जा रही हैं.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now