मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Govt Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी , महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोत्तरी

On: May 19, 2025 7:59 AM
Follow Us:
Govt Employees DA Hike

Govt Employees DA Hike:   कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई है जिसके परिणाम सभी लाखों सरकारी कर्मचारियों के पेंशन एवं सैलरी में वृद्धि होगी। सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते मैं की गई वृद्धि से अब सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों को लाभ प्राप्त हो सकता हैं।

महंगाई भत्ता में वृद्धि हो जाने के बाद कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो जाने से मुद्रास्फीति बढ़ेगी एवं कर्मचारियों के पास अधिक पैसे होने से वह अधिक खर्च करेंगे जिससे वस्तु एवं सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी यानी की साधारण तौर पर यह कहा जा सकता है कि महंगाई भत्ता बढ़ जाने से न केवल कर्मचारियों को फायदा होगा बल्कि अन्य लोगों को भी इसका फायदा मिल सकता है। Govt Employees DA Hike

बताते चले कि महंगाई भत्ता के लिए केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके अनुसार महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% तक का कर दिया गया है और यह की गई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी यानी कि कर्मचारियों की सैलरी एवं पेंशन में होने वाली वृद्धि 1 जुलाई 2025 से लागू की जाएगी जिससे लाखों कर्मचारियों को एवं पेंशन भोगियों को लाभ मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें  Rewari AIIMS निमार्ण को लेकर दोबारा किया टैंडर, जानिए अब कब होगा शिनान्यास

सरकार के द्वारा महंगाई भत्ता में वृद्धि इसी उद्देश्य के साथ में की गई है आखिर कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों से बाहर निकाला जा सके। महंगाई भत्ता में वृद्धि हो जाने के बाद इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी बढ़ता है क्योंकि कर्मचारियों की आय में वृद्धि हो जाती है तो वह खर्च भी अधिक करने लगते हैं जिसके परिणाम स्वरूप बाजार में बढ़ती हुई मांग के आधार पर उपभोक्ता, वस्तुओं,सेवाओं एवं अन्य बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा।

महंगाई भत्ता वह भत्ता होता है जो सरकार के द्वारा अपने कर्मचारियों को और पेंशन भोगियों को प्रदान किया जाता है जिसका मतलब मुद्रास्फीति एवं महंगाई के कारण कर्मचारियों के जीवन यापन करने में लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करना है। इसके अतिरिक्त वस्तु एवं सेवाओं की बढ़ती कीमत के कारण कर्मचारियों के द्वारा वस्तुओं का क्रय कम हो जाता है उस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा महंगाई भत्ता देकर मदद की जाती है।

यह भी पढ़ें  Realme 9 Mobile: 21 हजार का फोन महज 1999 Rs में, ऐसा आफर नहीं मिलेगा दोबारा

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% वृद्धि
यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹50000 है और उसके पहले 42% महंगाई भत्ता उसे प्रदान किया जा रहा था यानी कि उसे ₹50000 वेतन का 42% महंगाई भत्ता 21000 रुपए मिल रहे थे और अब उसमें 4% की वृद्धि हो जाने के बाद से महंगाई भत्ता 46% हो जाएगा एवं ₹50000 का वेतन वाला कर्मचारी बढ़ाए गई महंगाई भत्ता से ₹23000 पत्ता प्राप्त कर सकेगा। इस तरह से ₹50000 वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के वेतन में ₹2000 की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: मैकेनिक ही निकला बाइक चोर

पेंशन भोगियों को भी मिल रहा लाभ
महंगाई भत्ते में वृद्धि हो जाने से अब सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशन भोगियों को भी इसका लाभ मिल रहा है। महंगाई से राहत के लिए पेंशन भोगियों की मूल पेंशन के लिए चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और अगर उदाहरण के तौर पर इसे समझ तो यदि किसी कर्मचारी को ₹30000 की पेंशन प्राप्त हो रही है एवं उसे 42% महंगाई भत्ते के अनुसार 12600 मिल रही थे तो अब उसक 4% बढ़ोतरी के बाद 46% महंगाई भत्ता 13800 मिलेगा। Govt Employees DA Hike

8वे वेतन आयोग की घोषणा
सरकार के द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर 16 जनवरी 2025 को घोषणा की गई थी और अब 1 जनवरी 2026 से स्कूल लागू किया जाना है जिसकी तैयारी करने में अभी सरकार के पास में लगभग 7 महीने का समय बाकी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now