Haryana New Highway: अब सवा घंटे में पूरा होगा जींद से दिल्ली का सफर, जल्द शुरु होगा ये नया हाईवे, इन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

On: May 11, 2025 9:37 PM
Follow Us:
Haryana New Highway

Haryana New Highway:  हरियाणा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के जींद से राजधानी दिल्ली तक एक नए हाईवे एनएच-352A का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। ये नया हाईवे बनने के बाद हरियाणा से दिल्ली तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही जींद से सिर्फ सवा घंटे में आप दिल्ली पहुंच जाएंगे।Haryana New Highway

1380 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा ये हाईवे
जानकारी के मुताबिक 1380 करोड़ रुपये लागत से तैयार होने वाले इस हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में गोहाना से जींद तक सड़क निर्माण किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में सोनीपत से गोहाना तक सड़क निर्माण किया जाएगा। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का काम मार्च महीने तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद अप्रैल से इस हाईवे को खोलने का प्लान है।

इन जिलों को जोड़ेगा हाईवे
ये हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक पहुंचेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली आने- जानें वाले लोगों को होगा। यह जींद से दिल्ली तक का सफर आसान कर देगा।Haryana New Highway

दिल्ली का सफर होगा आसान
इस एनएच-352A हाइवे के निर्माण से दिल्ली पहुंचने में कम समय लगेगा। वर्तमान में जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या फिर रोहतक के रास्ता लेना पड़ता है, जो काफी लंबा पड़ता है। इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली पहुंचने में केवल सवा घंटे का समय लगेगा। जींद से दिल्ली के साथ ही इस हाईवे को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की भी तैयारी है।v

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now