Haryana Govt: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इस फसल पर मिलेगी 1000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी 

On: May 11, 2025 5:18 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana Govt:  हरियाणा सरकार ने राज्य में रासायनिक खाद पर निर्भरता घटाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है. इसके तहत जो किसान अपनी जमीन पर ढेंचा फसल उगाएंगे. उन्हें प्रति एकड़ 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी.Haryana Govt

योजना से तीन लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ

राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि सरकार का लक्ष्य चार लाख एकड़ भूमि पर फसल विविधिकरण को बढ़ावा देना है. जिसमें ढेंचा फसल को प्राथमिकता दी जा रही है. इस योजना से लगभग 3 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा. जिससे जैविक खेती को नई दिशा मिलेगी.Haryana Govt

हरियाणा में पहली बार लागू हो रही है यह योजना
ढेंचा एक प्राकृतिक हरी खाद (Green Manure) है, जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है, नमी को बनाए रखती है और उत्पादन की लागत को भी घटाती है. यह योजना पहली बार पूरे हरियाणा में लागू की जा रही है. जिससे हजारों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.Haryana Govt

ढेंचा मिट्टी की उर्वरता और संरचना सुधारने वाली फसल

ढेंचा एक फलीदार फसल है जिसे कटाई से पहले मिट्टी में जोत दिया जाता है. जिससे यह जैविक खाद बन जाती है. इसमें मौजूद जैविक गुण नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक होते हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ढेंचा मिट्टी की गुणवत्ता और संरचना सुधारने में मदद करता है. जिससे लंबे समय तक भूमि की उत्पादकता बनी रहती है.Haryana Govt

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now