मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi Weather: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: May 11, 2025 12:42 PM
Follow Us:
Delhi Weather

Delhi Weather:मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है जो कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है।

आज बदलेगा मौसम: बता दे कि 11 मई को दिल्ली का मौसम हल्का बदल सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें  Haryana: बेटे ने किया प्रेम विवाह, पिता ने लगाई फांसी

तेज हवाएं बन सकती हैं परेशानी का कारण: मौसम विभाग का कहना है मौसम में बदलाव के चले एक बार​ फिर कुछ गर्मी बढ सकती है। हालांकि विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है खासकर खुले स्थानों में निकलते समय।

जानिए कल कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग ने बताया कि 12 मई यानी कल भी मौसम में कुछ बदलाव बने रहेंगे। आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना है और तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवाओं की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और कुछ समय के लिए यह 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें  Toll Tax Rate: हरियाणा में हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, जानिए किस प्लाजा पर बढी कितना रेट

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now