Haryana Education Board: नए शिक्षा सत्र से 12वीं कक्षा में लागू होगा ये खास फॉर्मूला! जानें क्या है योजना

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 2:57 PM
Haryana Education Board This special formula will be implemented in class 12 from the new academic session Know what is the plan

हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से 12वीं कक्षा में त्रिभाषा फॉर्मूला लागू किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार संस्कृत, पंजाबी और उर्दू में से कोई एक विषय चुनेंगे। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। परीक्षाओं में पर्यवेक्षक की ड्यूटी सरकारी कर्मचारी की होगी।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र भी बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं में कुल 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने छठी से दसवीं तक की इतिहास की किताबों में बदलाव किया है। अब छठी से दसवीं कक्षा तक की इतिहास की किताबों में देश और हरियाणा का गौरव शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा, बच्चों के आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now