School Holiday: आज इन जगहों पर स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

On: March 22, 2026 9:27 AM
Follow Us:
School Holiday: Schools and colleges will remain closed in these places today, order issued

School Holiday: आज इन जगहों पर स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए। आर्मी ने बताया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं।’

ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। इन्हीं ठिकानों से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का बहुत प्रभावी ढंग से जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों का इस्तेमाल किया गया। भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है: रक्षा सूत्र

मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे: संभागीय आयुक्त जम्मू

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now