Breaking News: इंडिया में पिछले साल से मार्केट काफी डाउन है। इसी माह से नया सीजन शुरू हो गया है। लेकिन इस साल पहले ही महिने में काफी बदलाव आया है। इसी बिक्री के चलते कई कंपनियों ने शेयर धरासाई हो गई है। कम बिक्री होने मई के शुरूआत में गिरे शेयरों से लोग चौक गए है। आइए यहां बताते है कि किन कपंनी की अप्रैल में क्या बिक्री रही।
बता दे कि भारत का दोपहिया वाहन बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों माना जा रहा है यही कारण है यह देश व विदेश की कंपनिया अपना प्रोजेक्ट पेश कर रही है। । भारतीय बाजार के लिए अप्रैल 2025 के लिए काफी बेहतरीन रहा है। इस महीने भारत के दोपहिया बाजार की Hero, Honda, TVS, Bajaj, Suzuki और Royal Enfield में से कुछ की बिक्री में बढ़ोतरी तो कई कंपिनयों में काफी गिरावट हुई।
इस साल जानिए कितनी विक्री बढी: बता दे कि दोपहिया वाहन कंपनियों ने कुल मिलाकर घरेलू बाजार में 13,94,933 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें 16.76% सालाना और 12.08% मासिक बढ़ोतरी की है।
Honda Motorcycles: इसकी अप्रैल 2025 में घरेलू बिक्री की लिस्ट में पहले की ही टॉप पर है। कंपनी ने 4,22,931 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री है और 30.32% बाजार हिस्सेदारी अपने नाम की है।
TVS Motor: टीवीएस ने अप्रैल 2025 में घरेलू बिक्री में दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी ने अपनी 3,23,647 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की है।

Hero MotoCorp: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो की गाड़ियों की बिक्री अप्रैल 2025 में भारी गिरावट आई है। कंपनी ने अपनी 3,05,406 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की है।
Bajaj Auto: यू तो बजाज ने इस साल काफी प्रयास किए है। लेकिन इसके बावजूद बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट देखने के लिए मिली है। कंपनी ने अप्रैल 2025 में 1,88,615 गाड़ियों की बिक्री की है। अगर सालाना की बात करें तो बिक्री के आधार पर 13.06% की गिरावट और मासिक आधार 2.7% की बढ़ोतरी है।
Suzuki Two-wheeler: सुजुकी ने 95,214 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री के साथ 8.12% की वार्षिक और 9.95% की मासिक बढ़ोतरी की है।
Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने अप्रैल 2025 में 76,002 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री के साथ 1.28% सालाना बिक्री की है, लेकिन कंपनी की मासिक बिक्री में 12.68% की गिरावट देखने के लिए मिली है।
होंडा ने हीरो को पछाडा’ भले ही कई सालो से हीरो नंबर वन रही हो, लेकिन अप्रेल माह में होंडो मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शानदार सेल्स परफॉर्मेंस दर्ज की। इतना ही हीरो को पछाड दिया है। होंडा कंपनी ने मार्केट में अपना लोहा मनवाते हुए जिसमें कुल 4,80,896 यूनिट्स बेचे गए, जिनमें से 4,22,931 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 57,965 यूनिट्स निर्यात किए गए। जो कि हीरो के लिए बडी चुनौती है।

















