Haryana Weather: जानिए कल कैसा रहेगा मौसम, यहां पढे अपडेट

On: April 25, 2025 9:31 PM
Follow Us:
Haryana Weather: जानिए कल कैसा रहेगा मौसम, यहां पढे अपडेट

Haryana Weather: देशभर में मौसम के बदलते मिजाज के बीच मध्य, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों और पूर्वी भारत के राज्यों में जबरदस्त लू चल रही है। हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर चल रहा है।

तापमान में लगातार बढोतरी हो रही है। शुक्रवार को कई शहरो में अधिकतम तापमान 39.5°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7°C रहा। मौसम विभाग का कहना है दो दिन बाद गर्मी भी चरम सीमा पर आने वाली है।

 

दोपहर की धूप इतनी तीव्र थी कि 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया। तेज़ गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने अभी 28 अप्रैल तक लू चलने और 27 अप्रैल तक आंधी-तूफान और बारिश के साथ ब्रजपात जारी रहने की संभावना जताई है।

27 व 28 बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने बतायया आगे 27 और 28 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना जताई गई है। 27-28 की हल्की राहत के बाद फिर से आने वाले चार दिन लगतार गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। बताया जा रहा है इस बार गर्मी भी रिकोर्ड सकती है।

जानिए कल कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल यानि 26 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अभी तापामान में ओर बढोतरी होगी। मोसम विभाग ने आमजन से बिना किसी कारण बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। वहीं गर्मी के चलते बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now