IPS Anshul Nimoth: गांवों में प्रतिभाओं की कमी नही है। जी हां ये हम नहीं बल्कि ये रेवाड़ी के गावं का ये युवा कह रहा है। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव नीमोठ के अंशुल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए एक नया इतिहास बना दिया है। अंशुल गांव नीमोठ के पहले आएपीएस है। उनकों बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों को गांव के बेटे की बहादुरी पर बडा गर्व है।
बता दे कि अंशुल ने गांव नीमोठ के पहले आइपीएस (IPS Anshul Nimoth) अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। बता दे कि ये उच्च पद भारत में एक प्रतिष्ठित सिविल सेवा है। जो कानून ओर व्यवस्था बनाए रखने, अपराधो को रोकने और नागरिकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।IPS Anshul Nimoth

जानिए कौन है अंशुल: बता दे अंशुल के पिता Subhash Chand (Balli) गुजरात पुलिस में कार्यरत है। अंशुल का भाई आकाश अमेरिका में आईआईटी करके कार्यरत है। दोनो होनहार बेटो ने गांव का नाम रोशन किया है।
सफलता का राज: सुभाष के बेटे अंशुल का कहना है अगर मन लगाकर कोई जिम्मा ठाना जाए तो हर काम संभव है। अंशुल की ये सफलता गांव के युवाओ के लिए प्ररेणा है। गांव में सुबह से उनको बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
















