मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Gurmeet Ram Rahim पर हरियाणा सरकार मेहरबान, फिर आया जेल से बाहर, जानें इस बार किस डेरे में रहेगा प्रमुख

On: April 9, 2025 12:55 PM
Follow Us:

 

Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह(Gurmeet Ram Rahim) पर खूब मेहरबानी चल रही हैं। एक बार फिर 21 दिनों की फरलो पर वह जेल से बाहर आ गया है। बता दे कि राम रहीम को सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए भेजा गया।

 

उसकी रिहाई की सूचना मिलते ही पुलिस बल को हर जगह तैनात कर दिया गया है।जैस ही उसके अनुयायियों में यह पता चला कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख पैरोल पर आ गए है तो खुशी का माहौल है। उसे लेने के लिए हनीप्रीत स्वयं पहुंची थीं। इस बार डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख सिरसा डेरा में ही रहेगा।

बता दे कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 2017 में सजा सुनाई गई थी। उसके कुछ दिन बाद ही उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। ​उसी दिन स राम रहीम वह सुनारिया जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा के 6 जिलों में यलो अलर्ट, जानिए अपने शहर का मौसम

जानिए जेल से कब कब आय बाहर

20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।

 

 

8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।

फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।
19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।
13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।
फरवरी 2025 : दिल्ली चुनास से पहल फरलो

यह भी पढ़ें  HKRNL कर्मियों ने रेव़ाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव को सोंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

 

प्रबंधक कमेटी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाख़िल कर राम रहीम को पैरोल दिए जाने का विरोध किया था। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा की बीजेपी सरकार से कहा है कि अब आगे से राम रहीम को पैरोल देने से पहले हाई कोर्ट से अनुमति ली जाए।

जिसके बाद Gurmeet Ram Rahim को बड़ी राहत देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया है, जिसमें डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो पर रिहा न करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें  Sports News: हरियाणा टीम ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को दी मात

 

हरियाणा में चुनाव छोटा हो या बड़ा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत (Ram Rahim) राम रहीम सिंह जरूर चर्चा में होता है। इस बार हरियाणा का विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में Ram Rahim कोएक बार फिर से जेस से बाहर पैरोल पर भेजा गया है।

 

क्यो देते हैGurmeet Ram Rahim को परोल

हर पार्टी ये समझती है बाबा के पास बडा बोट बैंक है। हरियाणा में बीजेपी ये सोचती है कि बाबा वोट दिलाने में सहायता करेगा। हर पार्टियां डेरा की ताकत को समझती है। बताया जा रहा है।

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले ऐसे हैं, जहां डेरा सच्चा सौदा का सीधा असर है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now