RRTS : दिल्ली-धारूहेड़ा नीमराणा RRTS के लिए बजट मंजूर, जानिए कब तक होगा काम पूरा

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:
दिल्ली-धारूहेड़ा नीमराणा आरआरटीएस के लिए बजट मंजूर, जानिए कब तक होगा काम पूरा

RRTS: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने धारूहेड़ा-नीमराना तक आरआरटीएस मेट्रो लाइन काम अब सिरे चढने लगा है। सरकार ने 5500 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस योजना एक

नवीनतम योजना के अनुसार, रैपिड रेल मार्ग दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होगा और जोर बाग तथा मुनिरका से गुजरते हुए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के पास एयरो सिटी तक पहुंचेगा।

यह लाइन गुड़गांव में प्रवेश करेगी और साइबर हब, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर और पंचगांव स्टेशनों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (एनएच-8) से होकर गुजरेगी और अंत में नीमराणा में समाप्त होगी।

दिल्ली में सभी आरआरटीएस स्टेशन भूमिगत होंगे। गुड़गांव में साइबर हब, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक और खेड़की दौला भूमिगत होंगे।RRTS

 

यात्रा का किया स्वागत: बता दे कि हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को नई दिशा मिली है। हर जिले टीमे लोगो का जागरूक करने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से साइक्लोथन 2.0 को हरी झंडी दिखाई है। रेवाड़ी पहुंची इस यात्रा का स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में स्वागत किया।

10 वर्षों से चल रहा नशे के खिलाफ अभियान: पिछले दस वर्षों से हरियाणा सरकार नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चला रही है। इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी साइक्लोथन यात्रा निकाली थी। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि समाज का विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका चरित्र ऊंचा हो।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now