Rewari News: तीन ट्रासंफार्मरों से कॉपर व आयल चोरी

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:

Rewari News: धारूहेड़ा कस्बे के गांव तितारपुर और मसानी से चोर रात को तीन ट्यूबवेल ट्रांसफॉर्मर से कॉपर व आयल चोरी कर ले गए। जब टीम मौके पर पहुंची तो ट्रासंफार्मर नीचे गिरे मिले। एक साथ तीन ट्रांसफामरों से हुई चोरी निगम अधिकारियों की नींद उड गई।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में जोनावास ​विदृयुत निगम के एसडीओ आशिश मित्तल ने बताया कि सूचना मिली थी गांव तितारपुर और मसानी से तीन ट्यूबवेल ट्रांसफॉर्मर से कॉपर व आयल चोरी हो गया है।

सूचना पाकर जब जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार वहा गया तो तीनों ही ट्रांसफॉर्मर पोल से नीचे गिरे मिले तथा ट्रांसफार्मरों से तेल व आयल गायब मिला। एसडीओ ने धारूहेड़ा थाना शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निगम के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत 2 लाख 78 हजार 244 रुपए आंकी गई है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now