Haryana Politics सीएम हाऊस में किसानों के साथ भोजन करते हुए बोले विधायक गोकुल सेतिया, सीएम सैनी की दाद देता हूं

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 3

Haryana Politics  सिरसा। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सैनी की खुलकर तारीफ करने वाले गोकुल सेतिया ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथियों के साथ भोजन कर रहे हैं। सेतिया ने मुख्यमंत्री के आदर सत्कार की खुले दिल से सराहना की।

Haryana Politics कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया द्वारा अपने सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को भाजपा ने भी शेयर किया है और सिरसा के अनेक भाजपा नेता भी इसे शेयर कर रहे हैं। गोकुल सेतिया चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सेनी से धिंगतानियां भंभूर माइनर के निर्माण को लेकर गए थे। उनके साथ सिरसा के कई किसान व कार्यकर्ता भी थे।

 

Haryana Politics  इस वीडियो में गोकुल यह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने उन्हें टाइम दिया था लेकिन मीटिंग में होने के कारण देरी हो गई। मुख्यमंत्री ने गोकुल सेतिया से कहा कि उन्होंने किसी ने भी बिना भोजन किए नहीं जाना है। जिसके पश्चात सीएम हाउस में उनके लिए भोज की व्यवस्था की गई। वहीं सीएम हाऊस के कर्मचारियों के बारे में गोकुल सेतिया ने कहा कि उन्होंने बताया कि सीएम किसी को भी खाना खाने बिना नहीं जाने देते।

Haryana Politics गोकुल सेतिया ने कहा कि बेशक वह कांग्रेस पार्टी का एमएलए हूं। लेकिन एक रेिस्पेक्ट करने की बात होती है। जब मुख्यमंत्री लेट हुए मैंने उनसे कहा कि किसान साथी आए है। मुख्यमंत्री ने स्पेशल कहा कि कोई भी खाना खाए बिना नहीं जाएगा।

 

Haryana Politics गोकुल सेतिया ने कहा कि उन्होंने यह यह पहली बार देखा। इतना मान-सम्मान हमें दिया। पार्टी बेशक कोई भी हो। जब प्रदेश का मुखिया या मुख्यमंत्री। अगर राज्य के लोगों को मान-सम्मान दें और इतना ख्याल रखें।

Haryana Politics गोकुल सेतिया ने कहा कि वे वाकई दाद देता हूं। ऐसे मुख्यमंत्री की। उन्होंने कहा कि बेशक मेरी दूसरी विपक्ष पार्टी का एमएलए हूं। जो मान-सम्मान दिया है, उसका तह दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार करता हूं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें