Haryana Weather: हरियाणा में इस बार सतायेगी गर्मी, 16 जिलो में अलर्ट, पढे वेदर अपडेट

Published: April 7, 2025 8:59 PM
Follow Us:
Heat will show its fierce form in Haryana
Heat will show its fierce form in Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रेल महीने पहले सप्ताह में लोगों को एसी चलाने का मजबूर कर दिया है। सोमवार को हरियाणा के भिवानी और नारनौल में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश का तापमान 40 डिग्री को पार करना माना जा रहा है।

इस बार हरियाणा का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए हीट अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 7 से 9 अप्रैल के बीच सबसे अधिक प्रभावी रहेगा।

अगर तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक हो जाता है तो हीट वेव शुरू मानी जाएगी। फिलहाल तापमान उस सीमा के काफी करीब पहुंच गया है और लोग गर्मी से बेहाल हैं।

प्रचंड गर्मी का सितम: हरियाण में इस बार प्रचंड गर्मी का सितम रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि हिसार भिवानी रोहतक झज्जर गुरुग्राम समेत 16 जिलों में भीषण गर्मी का असर रहेगा। जबकि पंचकूला अंबाला करनाल कुरुक्षेत्र जैसे 6 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है जहां तापमान फिलहाल सामान्य रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के पहले पंद्रह दिन आमतौर पर सामान्य रहते हैं। लेकिन इस बार पहली तारीख से ही गर्मी तेज हो गई है। इसके पीछे वजह हरियाणा और दिल्ली एनसीआर का साफ और शुष्क मौसम है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now