Panipat News: शादी के 23 वें दिन दुल्हन फुर्र

On: March 22, 2026 10:06 AM
Follow Us:
Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के एक गांव में नई नवेली दुल्हन गायब हो गई। उसके पति ने इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। दुल्हन अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर मास्क लगाकर फरार हो गई।
जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया क वह समाखला क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। बीती 12 मार्च को उसकी शादी हुई थी। 5 अप्रैल दोपहर 12 बजे जब घर पर कोई नहीं था तो उसकी पत्नी बना कुछ बताए कहीं चली गई।  परिजनों ने उसकी पत्नी की कई जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
पीड़ित पति ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी 8 दिन तक मायके में ही रही थी। इस दौरान वह दिनभर उसे मोबाइल से कॉल करती रहती थी। उनके बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। लेकिन अचानक वह चली गई, इसके पीछे क्या कारण है उसे नहीं पता।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक दुल्हन ने नवरात्रि के व्रत भी रखे थे। जिसके बाद उसने अलग कमरे में रहना शुरू कर दिया और सभ्राी से बात करना बंद कर दिया।  शनिवार को नवरात्र के व्रत खोलने के तीन घंटे बाद वह घर से चली गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now