भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का धारूहेड़ा में भव्य स्वागत

On: August 18, 2026 5:25 PM
Follow Us:
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का धारूहेड़ा में भव्य स्वागत

धारूहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का रेवाड़ी जिले के प्रथम प्रवास के दौरान धारूहेड़ा पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कोसलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का धारूहेड़ा में भव्य स्वागत
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का धारूहेड़ा में भव्य स्वागत

महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मोर्चा को संगठन की मजबूती के साथ किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, हरियाणा PPP चेयरमैन सतीश खोला , जिला प्रभारी रेवाड़ी मदन गोयल , किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र चेयरमैन , प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अत्तर सिंह संधू , किसान मोर्चा जिला प्रभारी रेवाड़ी करमवीर यादव , जिला प्रभारी भिवानी वरुण श्योराण, जिला महामंत्री किसान मोर्चा रेवाड़ी केशव मुदगिल एवं महेश यादव , जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक यादव , जिला सचिव किसान मोर्चा विक्रम सरपंच , जिला महामंत्री कुलदीप चौहान , पूर्व जिला महामंत्री अमित यादव जी, मंडल अध्यक्ष धारूहेड़ा अजीत सिंह कोसलिया , मंडल महामंत्री धारूहेड़ा राहुल सैन एवं नानक खोला ,

 

 

 

मंडल अध्यक्ष रेवाड़ी समीर कालरा, रामनिवास प्रजापत, अत्तर सिंह पंचाल, राहुल जोशी, अमन जैलदार, मनोज सैनी, दिनेश सैनी, खेम सैनी, चक्षु शर्मा, बिमलेश तोमर, नेहा चौधरी, शैलेंद्र चंदेल, डी.के. बंसल, भागीरथ , चरण सिंह (अध्यक्ष, राजपूत सभा धारूहेड़ा), जितेंद्र नेगी (अध्यक्ष, उत्तराखंड सभा धारूहेड़ा), कविता गुप्ता, दीपा भारद्वाज, सुमन चौहान, नीरू शर्मा, बलजीत यादव, इंद्रपाल मुकदम, महीपाल सैनी, गोपाल शौर्य, उमेश, धर्मवीर एवं निहाल रंगा सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर