Weather Alert: नहीं थम रहा कोहरे व ठंड का सितम, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इतने दिन ओर रहेगी ठंड

मौसम: जनवरी का खत्म होने को जा रहा है। लेकिन हर बार हरियाणा व एनसीआर में खूब ठंड व कोहरा बना हुआ है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दो दिन की राहत के बाद फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।Political News: सदस्यता के लिए इनेलो गांव गांव चलाएगी अभियान: भूपेंद्र दरियापुर

FOG

मंगलवार को घने कोहरे और शीत लहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह 8 बजे तक ठंड जरूर थी, लेकिन कोहरा बहुत कम था। इसके बाद अचानक चारों तरफ धुंध फैल गई। धुंध के चलते हाइवे पर वाहन भी रेंगते नजर आए।

 

गिरा तापमान, चली हवा

एक बार फिर रेवाडी में तेज ठंडी हवाएं चली और मगंलवार सुबह तक मौसम पूरी तरह बदल गया। कड़ाके की ठंड और कोहरे ने फिर से रेवाड़ी जिले को चपेट में लिया। मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। ठंड से पूरा जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग ने किय अलर्ट

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में 31 जनवरी और उसके बाद 3 फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके पर बादलवाई देखने को मिलेगी। साथ ही ठंड में बढ़ सकती है।LPG Cylinder : राजस्थान की तर्ज पर सभी को मिलेगा 503 रुपए में 14KG LPG गैस का सिलेंडर

दो दिन पहले धूप से मिली थी राहत: बता दे कि दो दिन पहले शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ होने के कारण तेज धूप खिली थी। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास आ गया था। रविवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। दिन में कुछ देर सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद ज्यादातर समय बादल ही छाए रहे।

अभी नही बदलेगा मौमस: मोसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन ठंड का प्रकोप ओर चलेगा! 3 फरवरी के बाद ही मोसम मे कुछ बदलाव होने की उम्मीद है।

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan