HSEB: पिछले साल था नंबर वन पर, रेवाड़ी 10वें नंबर पर खिसका

BHIWANI 11zon

HSEB:  हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिला रेवाडी में पास प्रतिशत 87.85 आया है। इस बार रेवाडी (Rewari news)  का रिजल्ट काफी गिर गया है। हरियाणा में 10वें नंबर पर आया है।

 

महेंद्रगढ बना टॉपर

पहले नंबर पर 92.99 प्रतिशत के साथ महेंद्रगढ़ और 56.83 प्रतिशत के साथ नूंह अंतिम स्थान पर है। वर्ष 2023 में रेवाड़ी पहले स्थान पर था। तब जिले का परिणाम 88.10 प्रतिशत था। महेंद्रगढ़ पिछले वर्ष दूसरे नंबर पर था।

12वीं के रिजल्ट में जिला दसवीं नंबर पर आने के बाद अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी चिंता बढ़ चुकी है। कारण यह है कि पिछले वर्ष जहां जिला पहले नंबर पर था तो इस बार स्थिति काफी खराब हुई है।

जिले में 12वीं में कुल 7542 विद्यार्थी ने परीक्षा दी थी। 6626 विद्यार्थी पास हुए हैं। 787 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं, 129 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिले का पास प्रतिशत 87.85 है। जिला हरियाणा में 10वें नंबर पर आया है।

पिछली बार था  REWARI टॉपर: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं परीक्षा परिणाम में भी रेवाड़ी जिले ने टॉप किया था। 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी जिला प्रदेशभर में अव्वल रहा था। कक्षा 10वीं में जिले का परिणाम 78.68 प्रतिशत था। जिले में 9048 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,119 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की । 801 विद्यार्थी कंपार्टमेंट रहे जबकि 129 विद्यार्थी असफल रहे थे। जबकि इस बार रिजल्ट काफी गिरा है।

सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल का रिजल्ट (रि-अपीयर)
कुल विद्यार्थी 166
पास हुए 82
कंपार्टमेंट 49.40

सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल का रिजल्ट (फ्रेश)
कुल विद्यार्थी 193
पास हुए 70
कंपार्टमेंट 36.27

सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट
कुल विद्यार्थी 7542
पास 6626
कंपार्टमेंट 787
फेल 129
प्रतिशत 87.85
——

किया जाएगा मंथन: शिक्षा विभाग का कहना है मंथन किया जाएगा। पिछले साल नबंर वन पर थां इस बार बहुत ज्यादा रिजल्ट​ गिरा है।