Home Rewari News Rewari news: बार काउंसिल के चुनाव 18 को, 3037 मतदाता...

Rewari news: बार काउंसिल के चुनाव 18 को, 3037 मतदाता करेगे मतदान

0
1
REWARI COURT
REWARI COURT

Rewari news: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव 18 मार्च को जिला रेवाड़ी बार एसोसिएशन कार्यालय में कराए जाएंगे। चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में 17 मार्च मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 18 मार्च को जिला स्तर पर मतदान प्रक्रिया होगी।

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के 23 पदों के लिए कुल 157 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें से इस बार 53 महिला प्रत्याशी हैं, क्योंकि इस बार पांच महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है । जबकि दो अन्य पद मनोनीत किए जाएंगे। जिला बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा में कुल 25 सदस्य होते हैं । जिनमें से 23 सदस्यों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। 23 पदों के चुनाव के लिए 157 प्रत्याशी मैदान में है, और इन सभी को वरीयता के आधार पर मतदान किया जाना है। एक अधिवक्ता 25 प्रत्याशियों को वरीयता के आधार पर मतदान का प्रयोग कर सकता है।

इस मतदान प्रक्रिया में पूरे हरियाणा पंजाब एवं चंडीगढ़ से 114758 अधिवक्ता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिला रेवाड़ी में बावल एवं रेवाड़ी के अधिवक्ताओं को मिलाकर कर बूथ बनाए गए हैं जिसमें 3037 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे । मतदान प्रक्रिया 18 मार्च बुधवार को सुबह 9 से 5 बजे तक जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में की जाएगी।

चुनाव के लिए जिला बार एसोसिएशन में बतौर पर्यवेक्षक श्री गुरविंदर सिंह बराड़ एडवोकेट को नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव बैलेट पत्र पर कराए जाएंगे। मतदान को लेकर जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में लगभग सभी कार्य वही पूरी की गई है। प्रत्याशियों ने भी जिला बार एसोसिएशन में घूम-घूम कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील अधिवक्ता साथियों से की है।