गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Rewari News: दिल्ली जयपुर हाईवे (NH 48 ) पर मिली डेड बॉडी, नहीं हुई शिनाख्त

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: हाइवे 48  (NH 48 Dharuhera) पर हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के सामने बने सर्विस रोड के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों…


THANA DHARUHERA
धारूहेड़ा थाना
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: हाइवे 48  (NH 48 Dharuhera) पर हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के सामने बने सर्विस रोड के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने काले रंग की जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी।  मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि युवक रात के समय नशे की हालत में सर्विस रोड के पास गिर गया होगा।Rewari News

Advertisement

Dharuhera पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान से जुड़ा कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान स्पष्ट हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाडी (Rewari Hospital) भेज दिया गया है और आसपास के थानों को भी सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। Dharuhera Police  ने बताया कि मृतक का फोटो संबंधित संस्थाओं और सूचना तंत्र को साझा किया गया है ताकि शिनाख्त हो सके।Rewari News

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक यहां कैसे पहुचा। मरने के कारणो का पोस्टमार्टम रिपार्ट आने पर ही पता चलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp