रविवार, 15 नवम्बर 2026

Rewari News: धारूहेड़ा में स्कॉर्पियो की टक्कर से कार पल्टी, कार चालक गंभीर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: नंदरामपुर बास रोड पर स्कॉर्पियो गाडी ने को एक कार को  जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार मे सवार अलावलपुर के रहने वाले बिजेंद्र घायल हो गया है उसे गंभीर…


Rewari News: नंदरामपुर बास रोड पर स्कॉर्पियो गाडी ने को एक कार को  जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार मे सवार अलावलपुर के रहने वाले बिजेंद्र घायल हो गया है उसे गंभीर हालत में भिवाडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Rewari News:

कार चालक बिजेंद्र के परिजनो ने बताया कि वह रात का कार से अपन घर आ रहा था। गांव में घर पहुचंने से पहले तेज गति से आ रही स्कारपियों ने उसकी कार को टक्कार मार दी जिससे वह घायल हो गया था उसकी कार पलट गई। Rewari News:

घटना की जानकारी मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल कराया। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। दुर्घटना में घायल हुए चालक बिजेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजेंद्र के भाई निहाल सिंह ने   टक्कर मारने वाले स्कारपियों चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp