Rewari crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

On: May 17, 2026 4:43 PM
Follow Us:
Rewari crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Rewari crime News: सीआईए कोसली को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव टूमना निवासी सतेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

पुलिस को मिली थी शिकायत: बता दे कि 16 मई को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि गांव टूमना निवासी सतेंद्र उर्फ मोनू आपराधिक किस्म का युवक है। वह गांव में ही चोरी की बाइक लेकर घूम रहा है। वारदात को अंजाम देने की नियत से वह कुछ देर बाद गांव बाबडौली की ओर जाएगा। सूचना मिलने के बाद सीआईए कोसली की टीम ने गांव टूमना के पास नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग (Rewari crime News) शुरू कर दी।

इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका तो बाइक चालक ने अपना नाम सतेंद्र उर्फ मोनू निवासी गांव टूमना बतलाया। पुलिस ने बाइक की इंजन व चेचिस नंबर से जांच की, तो बाइक के नंबर फर्जी पाए गए। जो बाइक की जांच में पाया गया कि उक्त बाइक जिला महेंद्रगढ़ के थाना अटेली क्षेत्र से चोरी की हुई है। जो उक्त बाइक के सम्बन्ध में थाना अटेली में चोरी का मामला दर्ज है।Rewari crime News

मामला दर्ज कर आरोपी काबू: जिस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में जालसाजी का मामला दर्ज करके आरोपी सतेंद्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now