Rewari Breaking News: छुट्टी पर आए सेना के जवान ने किया Suicide , पसरा मातम

On: May 20, 2026 4:49 PM
Follow Us:
Rewari Breaking News: छुट्टी पर आए सेना के जवान ने किया Suicide , पसरा मातम

Rewari Breaking News: जिले के नेहरूगढ (गामडी) गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय सेना के एक जवान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दे की 2022 में  योगेश नाम का युवक इंडियन आर्मी में नौकरी लगा था और उसकी पत्नी 5 महीने से प्रेग्नेंट है। योगेश का पहले से एक बेटा भी है।

 

25 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था जवान

योगेश इंडियन आर्मी में पोस्टेड थे और 25 दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। उनकी पोस्टिंग फिलहाल बाड़मेर में थी लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि योगेश मानसिक रूप से परेशान थे और सुसाइड का मुख्य वजह मानसिक परेशानी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Rewari Breaking News)

घटना की सूचना मिलने के बाद नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी की है।

प्राथमिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now