रेवाड़ी ब्रेकिंग: आप अगर मुफ्त का राशन लेते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार के द्वारा राशन से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है और सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जिन लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनका नाम राशन कार्ड लिस्ट से कटेगा। सरकार के द्वारा बार-बार ई केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाई जा रही है फिर भी कई लोग ऐसे हैं जो मामले की गंभीरता नहीं समझ रहे हैं और ई केवाईसी की प्रक्रिया अभी तक नहीं कराए हैं।
ई केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा राशन
सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रेवाड़ी सहित हरियाणा के तमाम जिले के लोग जो ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं किए हैं उन्हें मुफ्त का अनाज नहीं मिलेगा। अगर आप समय रहते ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो आपका राशन कार्ड लिस्ट भी रद्द हो सकता है। सरकार ने रेवाड़ी सहित तमाम जिले के लोगों से अपील किया है कि आप 31 जुलाई तक राशन कार्ड ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लीजिए।

कैसे कराएं ई केवाईसी की
अगर आपने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ई केवाईसी की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं। ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ अपने नजदीकी डीलर के पास जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको ePoS मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बायोमेट्रिक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई केवाईसी हो जाएगा और आपको राशन मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं ईकेवाईसी की प्रक्रिया
आप चाहे तो ऑनलाइन भी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से मेरा राशन ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा ओटीपी डालने के बाद आप ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आप समय रहते इस प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे तो आपको राशन मिलने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।













