Rewari Breaking News: जिले के नेहरूगढ (गामडी) गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय सेना के एक जवान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दे की 2022 में योगेश नाम का युवक इंडियन आर्मी में नौकरी लगा था और उसकी पत्नी 5 महीने से प्रेग्नेंट है। योगेश का पहले से एक बेटा भी है।
25 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था जवान
योगेश इंडियन आर्मी में पोस्टेड थे और 25 दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। उनकी पोस्टिंग फिलहाल बाड़मेर में थी लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि योगेश मानसिक रूप से परेशान थे और सुसाइड का मुख्य वजह मानसिक परेशानी है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Rewari Breaking News)
घटना की सूचना मिलने के बाद नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी की है।
प्राथमिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
