Home Rewari News Rewari Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से हुई व्यक्ति की...

Rewari Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से हुई व्यक्ति की मौत, अभी तक नहीं हो पाई पहचान

ट्रेन की चपेट में आने से हुई व्यक्ति की मौत, अभी तक नहीं हो पाई पहचान

Rewari Train Accident: नारनौल रेल लाइन पर ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले की उम्र लगभग 50 साल तक है। मृतक के हाथ पर ओम नमः शिवाय लिखा हुआ है। जीआरपी (GRP) ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखवा दिया गया है।

रेलवे लाइन पर पड़ा था शव ( Rewari Train Accident )

जांच अधिकारी ने बताया कि हादसा रेवाड़ी और खोरी स्टेशन के बीच हुआ है। रेलवे लाइन पर लास्ट देख कर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। GRP ने बताया की मृतक का चेहरा बिगड गया है, इसलिए पहचान नहीं हों पा रहा है।

मृतक के पैर पर कपड़ा बाँधा हुआ है, हाथ पर ऊ नमः शिवाय लिखा हुआ है। हाथ पर कलावा बंधा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 50 साल है।

72 घंटे तक पुलिस करेगी पहचान का इंतज़ार 

GRP ने बताया की मरने वाला स्काई ब्लू रंग का शर्ट, नेवी ब्लू रंग का लोअर, पुरानी हवाई चप्पल पहना हुआ है। पाव में एक पट्टी बंधी हुई है।

72 घंटे तक शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। यदि पहचान नहीं होता है तो शव का अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद को सौप दिया जाएगा।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version