Rewari Canclled Train: अगर आपको अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देख लीजिए। कटिहार मंडल में कटिहार सौनेली और कटिहार कुरेठा रेल खंड के बीच दोहरीकरण का काम चल रहा है जिसकी वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगे। आपको बता दे रेवाड़ी से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी इस दौरान प्रभावित रहेगी ऐसे में आप एक बार रीशेड्यूल्ड और कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लीजिए।
कई ट्रेनें प्रभावित
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अजमेर किशनगंज एक्सप्रेस 8,9,11 जून तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका असर रेवाड़ी के रेल यात्रियों पर भी पड़ेगा। इन 3 दिनों में यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर भी नहीं जाएगी।
कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस 12 जून को परिवर्तित रास्ते से जाएगी, इस दौरान का यह स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज नहीं होगा। उदयपुर सिटी न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 13 जून को अपने मार्ग में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र से लगभग 1 घंटे तक रेगुलेट रहेगी। ऐसे में रेलवे प्रशासन के द्वारा रेवाड़ी और आसपास के यात्रियों से अपील किया गया है की यात्रा से पहले ट्रेन की पूरी जानकारी देख लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं लिस्ट
ऑफिशल वेबसाइट पर आप कैंसिल और रीशेड्यूल्ड ट्रेनों के लिस्ट देख सकते हैं। सफर से पहले आप ऑफिशल वेबसाइट चेक करके सभी ट्रेनों की लिस्ट देख लीजिए वरना स्टेशन जाने के बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। ऑफिशल वेबसाइट पर आपको सभी ट्रेनों की लिस्ट दिख जाएगी। आपको बता दे दोहरीकरण के कार्य के वजह से कई ट्रेने कैंसिल और रीशेड्यूल्ड रहेगी जिसका सीधा असर रेवाड़ी के रेल यात्रियों पर भी पड़ेगा।
वही रेवाड़ी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है। ऐसे में कैंसिल रीशेड्यूल्ड और जिन ट्रेनों का रूट बदला है सभी का लिस्ट देख लीजिए वरना परेशानियां काफी बढ़ सकती है।
