राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, अन्नू बनी टॉपर

On: September 2, 2026 9:20 PM
Follow Us:
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, न्याय, समानता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कानूनी विषयों पर रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से कानूनी जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया। विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा द्वारा ने बताया कि प्रतियोगिता में अन्नू ने प्रथम, चांदनी ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

प्राचार्या डा दयावति ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों के उत्साह एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें अपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर डा हरिप्रकाश सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार