Political news: हरियाणा कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग को लेकर घमासान, शोकॉज नोटिस भेजने की तैयारी

On: March 18, 2026 9:33 AM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, वोट चोरी और मतदाता सूची गड़बड़ी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन

Political news: हरियाणा कांग्रेस में हालिया क्रॉस वोटिंग के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच विधायकों को शोकॉज नोटिस भेजने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक, इन विधायकों से जवाब मांगा जाएगा कि उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर मतदान क्यों किया। इस घटनाक्रम के बाद संगठन के भीतर अनुशासन और एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं यह भी चर्चा है कि सभी विधायकों को पहले शिमला में दो दिन की ट्रेनिंग दी गई थी ताकि किसी तरह की चूक न हो।

क्रॉस वोटिंग से पार्टी को झटका

इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस पूरे मामले पर संबंधित विधायकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। विधायक मोहम्मद इजराइल ने कहा कि अगर उन्हें नोटिस मिलता है तो वे उसका जवाब जरूर देंगे। वहीं रेणु बाला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

दूसरी ओर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में काम करने वालों की कदर नहीं होती, बल्कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों की ज्यादा पूछ होती है।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में वे पार्टी में रहेंगे या नहीं, इसका फैसला समय बताएगा। हालांकि राज्यसभा चुनाव में अभी हाल में हुए चुनाव के चलते क्रॉस वोटिंग के कारण ही कांग्रेस को केवल एक ही सीट मिल पाई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर कांग्रेस हाईकमान इस मामले में सख्त कदम उठाता है, तो हरियाणा संगठन में दरार और बढ़ सकती है। ऐसे में पार्टी के सामने चुनौती यह होगी कि वह अनुशासन बनाए रखते हुए आंतरिक असंतोष को कैसे संभालती है, ताकि आगामी चुनावों पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now