HomeHaryana NewsHaryana News: हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल चढाने की एवज...

Haryana News: हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल चढाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

Haryana News: एसीबी करनाल द्वारा आज दिनांक 10.6.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी अशोक कुमार, हल्का पटवारी छंगरोली तहसील छछरौली जिला यमुनानगर को शिकायतकर्ता से 3,000/-रूपये (तीन हजार रूप्ये)े नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है तथा आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 07 दिनांक 10.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत मंे आरोप लगाया कि अशोक कुमार हल्का पटवारी द्वारा उसकी गंाव चगरोली में 142 कनाल 6 मरले जमीन का इंतकाल राजस्व रिकार्ड में इन्द्राज करने की एवज में उससे 10,000/- रूपये की मांग की गई तथा बाद में आरोपी द्वारा उससे 3000/-रू. नकद बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई है।

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोेई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दे।

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments