बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

NHAI Toll Plaza Rule : टोल प्लाजा को लेकर NHAI ने बदले नियम, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

NHAI Toll Plaza Rule : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा की दूरी को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया हैं। नए नियम के तहत अब दो टोल प्लाजा के…


NHAI Toll Plaza Rule : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा की दूरी को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया हैं। नए नियम के तहत अब दो टोल प्लाजा के बीच की न्यूनतम 60 KM की दूरी अनिवार्य होगी। NHAI द्वारा यह फैसला यात्रियों की शिकायतों के बाद किया गया है, जिनका कहना था कि कम दूरी पर टोल वसूली से यात्रा महंगी हो जाती है। इस नए नियम के बाद अब सीधा फायदा यात्रियों को मिलने वाला हैं।

Advertisement

टोल प्लाजा पर होगा लागू
NHAI के अनुसार, अब दो टोल प्लाज़ा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए। यह नियम नए और प्रस्तावित टोल प्लाजा पर लागू होगा। पहले से बने टोल प्लाज़ा पर यह नियम समीक्षा के बाद लागू किया जा सकता है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बार-बार टोल देने से राहत दिलाना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

जानें क्यों लिया फैसला
लंबे समय से यात्रियों की शिकायतें आ रही थीं कि छोटे-छोटे अंतराल पर टोल वसूले जा रहे हैं, जिससे ट्रैवल खर्च बहुत बढ़ गया है। कई जगहों पर 10-20 किलोमीटर के अंदर ही दो टोल प्लाजा मिल जाते हैं, जिससे एक आम व्यक्ति को काफी परेशानी होती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

कौन से मार्ग सबसे अधिक प्रभावित होंगे?
यह नया नियम देशभर के नेशनल हाइवे पर लागू किया जाएगा, लेकिन कुछ प्रमुख रूट्स जहां टोल की भरमार है, वहां इसका सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।

इन हाईवे पर टोल प्लाजा औसत दूरी (किमी) में होगा बदलाव !

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली – जयपुर 4 50 2 टोल हट सकते हैं
लखनऊ – कानपुर 2 35 1 टोल हट सकता है
पुणे – मुंबई एक्सप्रेसवे 3 40 दूरी बढ़ाकर 60 की जाएगी
चंडीगढ़ – मनाली 4 45 समीक्षा के बाद बदलाव
कोलकाता – दार्जिलिंग 3 42 प्रस्तावित बदलाव
अहमदाबाद – सूरत 3 55 आंशिक समायोजन संभव
हैदराबाद – विजयवाड़ा 2 38 दूरी बढ़ाई जाएगी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp