बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

New Highway: किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, नए हाईवे के लिए इन 41 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Highway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड…


New Highway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नोएडा से अलीगढ़ तक के लिए एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी तेज कर दी है।

Advertisement

इसके एक्सप्रेसवे के लिए 41 गांवों की 13,300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन खरीदने-बेचने की इस प्रक्रिया में किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं होगी। जमीन का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगा।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के 36 और अलीगढ़ के 5 गांव के किसानों से जमीन अधिग्रहित की जाएगी। ये क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास आता है, जो अब औद्योगिक हब और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जा रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

इस परियोजना के लिए इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने किसानों से सीधा संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण का काम तेज हो जाएगा। 28 मार्च को यीडा की अहम बैठक में 9200 करोड़ रुपए का विकास बजट प्रस्तावित किया गया था। इसमें से 5000 करोड़ रुपए जमीन खरीदेने के लिए निर्धारित किए गए।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp