Haryana Weather Alert: हरियाणा में भयंकर गर्मी के बीच आज शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ तूफानी बारिश होगी वहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भयंकर गर्मी देखने को मिली वहीं तापमान में भी 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि आज बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा जिले का रहा है वहीं सबसे कम तापमान करनाल जिले कर रहा है।
इन शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान (Haryana Weather Alert)
हरियाणा के भिवानी रोहतक हिसार महेंद्रगढ़ सिरसा नारनौल फरीदाबाद रेवाड़ी गुरुग्राम चरखी दादरी और जींद में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में कल से फिर भयंकर गर्मी का दौर शुरू होगा। आज बारिश होने से राज्य के कई जिलों के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।
आज इन जिलों में होगी बारिश
आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने वाली है।आपको बता दे की हरियाणा के भिवानी रोहतक हिसार नारनौल सिरसा में आज आंधी तूफान का अलर्ट किया गया है। अंबाला गुरुग्राम में भी आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। भारी बारिश के साथ-साथ राज्य के इन जिलों में तूफानी हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है।
तापमान में होगी गिरावट
बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि आज तापमान में गिरावट होने के बाद कल से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मौसम विभाग की माने तो कल के बाद राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं बन रही है अब कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर चला जाएगा। जून के महीने में भी भयंकर गर्मी पड़ेगी।












