शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा के मंडियो में लागू हुई नई व्यवस्था, लाखों किसानों को होगा फायदा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य के मंडियो में नई व्यवस्था लागू की गई है।अब रात के समय भी किसान मंडियो…


हरियाणा के मंडियो में लागू हुई नई व्यवस्था
हरियाणा के मंडियो में लागू हुई नई व्यवस्था
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य के मंडियो में नई व्यवस्था लागू की गई है।अब रात के समय भी किसान मंडियो में अपना अनाज लाकर बेच सकते हैं। रात के समय भी हरियाणा में मंडिया खुली रहेगी। रात के समय में भी किसानों को गेट पास दिया जाएगा ताकि किसान आसानी से अपनी फसल बेच सके।

Advertisement

क्यों लिया गया ऐसा फैसला? (Haryana News)

राज्य में लगातार बारिश हो रही है।बारिश के वजह से गेहूं की फसल खराब भी हो रही है ऐसे में राज्य सरकार ने फैसला किया है कि किसानों को मंडियो में अनाज लाकर बेचने की व्यवस्था रात के समय भी की जाएगी। किसानों के पास जब भी समय होगा वह अनाज लाकर बेच सकेंगे।

किसान रात को भी ला सकेंगे फसल

हरियाणा में अब 24 घंटे आवक और गेट पास जारी करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है। मंडियो में अतिरिक्त डेटा एंट्री ऑपरेटर और चौकीदार शामिल किया गया है। रात के समय भी बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सरकार के इस फैसले से बिना किसी रूकावट आसानी से गेहूं खरीद की प्रक्रिया की जा सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

Also Read: Haryana News: वाटर कूल्लर लगा नहीं ओर केंपर कर दिए बंद…..​आंदोलन पर उतरे बिजली कर्मचारी

पहले फसल खरीद के लिए एक सीमा तय की गई थी और रात को 8:00 बजे पहुंचने पर फसल की एंट्री नहीं हो पाती थी। रात को गेट पास नहीं बनता था और कई बार तो किसानों को लंबे समय तक इंतजार करने के बाद वापस भी लौटना पड़ता था। कई बार किस गेट पर हाथ हो जाते थे लेकिन रात को गेट पास नहीं मिलता था और बारिश होने से उनकी पूरी फसल खराब हो जाती थी। ऐसे में अब सरकार के द्वारा रात के समय भी गेट पास देने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Also Read:Haryana News: सरकारी स्कूल के छात्रों को फ्री में मिलेगी बस की सुविधा, शिक्षा विभाग में जारी किया निर्देश

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp