Haryana News: रेवाड़ी में अब ये कर्मी उतरे सड़को पर, जानिए क्या है मांगे ?

On: May 12, 2026 5:25 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी में अब ये कर्मी उतरे सड़को पर, जानिए क्या है मांगे ?

Haryana News: रेवाड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। काम रोकने के बाद कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उन्हें लंबे समय से कम वेतन में काम करना पड़ रहा है, जबकि काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इतना ही पुरानी गाड़िया भी परेशानी बनी हुई है।

कर्मचारियों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह उनके भरोसे चल रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रहीं। कम वेतन, पुरानी गाड़ी, …..कब तक इंतजार करे…….प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए वेतन बढ़ाने और कार्य व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.

कर्मचारियों ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए दी गई कई गाड़ियां पुरानी और जर्जर हालत में हैं, जिनमें आए दिन खराबी आ जाती है। कई बार गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं, जिससे काम प्रभावित होता है और लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। कर्मचारियों का कहना है कि खराब वाहनों के कारण समय पर कूड़ा संग्रह नहीं हो पाता और बाद में जनता की नाराजगी का सामना भी उन्हें ही करना पड़ता है।

मांगो को रेवाडी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मी उतरे सड़को पर, किया प्रदर्शन
मांगो को रेवाडी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मी उतरे सड़को पर, किया प्रदर्शन

 

आलम यह है कि कई बार अपनी जेब से छोटे-मोटे खर्च कर गाड़ियों को चलाना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने मांग की कि वेतन में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ नई गाड़ियां उपलब्ध करवाई जाएं और सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा व अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

बता दे कि रेवाड़ी नगर परिषद में श्री राम कलेक्शन एजेंसी की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम लिया हुआ है कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई महीने से उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है बार-बार यही कहा जा रहा है कि जल्द ही बढ़ा दिया जाएगा। कम वेतन कम सुविधाओं के चलते व बड़े परेशान है सुनवाई नहीं होने के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now