Big Accident: हरियाणा रोडवेज और आर्यन स्कूल बस की चरखी दादरी में भिंडत: एक छात्रा की मौत, 18 बच्चे घायल

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:29 PM
हरियाणा रोडवेज और आर्यन स्कूल बस की चरखी दादरी में भिंडत: एक छात्रा की मौत, 18 बच्चे घायल

Big Accident: चरखी दादरी: दादरी से बिरोहड़ रोड पर गांव भागवी के समीप Sunday सुबह एक भीषण (Big accident in Charkhi dadri) सड़क हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, जबकि 18 स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद निजी स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।Haryana News

छात्रा की मौत, 18 बच्चे घायल: बता दें कि यह हादसा दादरी शहर के आर्यन स्कूल की बस के साथ हुआ, जो बच्चों को टूर पर प्रतापगढ़ लेकर जा रही थी। बस में स्कूली छात्राएं और Big accident in Charkhi dadri) शिक्षक सवार थे। टक्कर में स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा इशिका पुत्री विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 18 स्कूली छात्राएं घायल हुई हैं। इसके अलावा तीन शिक्षकों, रोडवेज बस के चालक और परिचालक, स्कूल बस के चालक तथा दो अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल के अलावा दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रा का शव दादरी सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

मौके पर पहुंचे डीएसी: हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार और CTM   प्रीती रावल सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने दोनों बसों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करवाया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now